FD Loan कैसे मिलता है? Fixed Deposit Loan के फायदे क्या है? FD Loan Ki Jankari

FD (Fixed Deposit) इसके बारे में आप सभी को जरुर पता होगा। और यदि आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। तो फिर भी आपने इसका नाम जरूर सुना होगा। यदि आपने FD (Fixed Deposit) करा रखी है। तो जरुरत पड़ने पर आप अपने FD Loan (Fixed Deposit Loan) भी प्राप्त कर सकते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है, कि हमें पैसों की ज्यादा जरूरत की जरूरत पड़ती है। लेकिन ऐसे में यदि आप अपने FD (Fixed Deposit ) को तुड़वाते हैं। तो आप को लाभ मिलने के बजाय नुकसान ही होता है। और यदि आप कही लोन लेना चाहते है। तो बहुत सी प्रोसेस करनी पडती hai।

लेकिन यदि आप अपने FD Loan (Fixed Deposit Loan) ले लेते हैं। तो आपकी पैसे की समस्या भी सॉल्व हो जाती है। और दूसरी तरफ आपकी FD (Fixed Deposit) भी बनी रहती हैं। FD पर आप लोन कैसे ले सकते हैं? इसके लिए आपको क्या-क्या करना पड़ेगा? और Fixed Deposit Loan लेने से आपको क्या क्या फायदा होगा? हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से fd par loan, एफ डी पर लोन कैसे मिलता है, loan on fd, fixed deposit loan kaise milta hai, फिड ऋण, पोस्ट ऑफिस से लोन कैसे ले की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इसके लिए आपको ये आर्टिकल लास्ट तक पढना है।

FD (Fixed Deposit ) क्या है?

दोस्तों FD Loan (Fixed Deposit Loan) लेने के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले हमें फिक्स डिपॉजिट के बारे में थोड़ी सी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

बात करें फिक्स डिपॉजिट की तो जब कोई व्यक्ति अपनी किसी निश्चित धनराशि को किसी बैंक में कुछ निश्चित समय के लिए फिक्स कर देता है। तो उसे FD (Fixed Deposit ) कहा जाता है। फिक्स डिपॉजिट में ग्राहकों को काफी फायदा मिलता है। फिक्स डिपॉजिट पर आम बचत खाता से अधिक ब्याज प्राप्त होता है। हालांकि पहले फिक्स डिपॉजिट पर 15% तक ब्याज प्रदान किया जाता था। लेकिन अब यह घटकर 7 से 10 % रह गया है।

फिक्स्ड डिपाजिट आजकल लगभग सभी बैंकों द्वारा किया जाता है। भारत में लगभग सभी बैंक SBI, PNB, BOB, BOI, IDBI bank, Canara Bank, ICICI Bank, Yes Bank आदि सभी बैंक शामिल है। इन बैंकों के माध्यम से आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक Fixed Deposit Loan करा सकते हैं।

FD Loan (Fixed Deposit Loan) लेने के फायदे –

यदि आपने अपना किसी बैंक में FD (Fixed Deposit ) करवा रखा है। तो आप अपने फिक्स डिपोजिट पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। फिक्स्ड डिपाजिट पर लोन प्राप्त करने के फायदे इस प्रकार हैं –

कम ब्याज दर –

यदि आप अपने FD Loan (Fixed Deposit Loan) लेते हैं। तो आपको अन्य प्रकार के पर्सनल लोन के मुकाबले कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है। इसके साथ ही फिक्स डिपोजिट पर लोन प्राप्त करने के लिए आपको बैंक के पास जमानत के तौर पर कुछ नहीं देना पड़ता है। जमानत के तौर पर लाख की FD रखी जाती है। इसलिए इस पर आप को ब्याज बहुत कम देना पड़ता है। बात करें ब्याज दर की तो आमतौर पर बैंक जितना ब्याज आपको आपकी FD (Fixed Deposit ) पर प्रदान करते हैं। उस से एक या दो प्रतिशत अधिक ब्याज पर आपको लोन प्रदान करते हैं।

FD (Fixed Deposit ) बनी रहेगी –

मान लीजिए आप को पैसे की जरूरत है। तो आप अपने फिक्स डिपॉजिट को तुड़वाते हैं। इससे आपको नुकसान ही होता है। लेकिन यदि आप अपने फिक्स डिपॉजिट पर लोन ले लेते हैं। तो इससे आपकी फिक्स्ड डिपाजिट भी बनी रहती है। और आपके पैसों की समस्या भी हल हो जाती है।

आसान प्रक्रिया –

FD Loan (Fixed Deposit Loan) के विपरीत यदि आप पर्सनल पर्सनल लोन प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप को बहुत सी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। लेकिन यदि आप FD पर लोन लेते हैं। तो वह आपको बहुत ही कम और आसान प्रक्रिया पर लोन प्राप्त हो जाता है। और पर्सनल लोन की उपेक्षा लोन प्राप्त करने में प्रोसेसिंग शुल्क भी बहुत कम लगता है। और इसकी मंजूरी भी बहुत जल्दी हो जाती है ।

अवधि कम या ज्यादा कर सकते हैं –

यदि आप FD Loan (Fixed Deposit Loan) लेते हैं । तो आप अपने FD की अवधि के अनुसार कम या ज्यादा अवध पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यदि आप पर्सनल लोन लेते हैं। तो इसकी समय सीमा बैंकों द्वारा निर्धारित की जाती है।

FD Loan (Fixed Deposit Loan) लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज –

फिक्स डिपॉजिट पर लोन प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी –

  • आप का पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पते का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • FD Loan (Fixed Deposit Loan) और बैंक से जुड़े अन्य दस्तावेज
  • और साथ में सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स

FD Loan (Fixed Deposit Loan) कैसे लें –

FD Loan क्या है?

सबसे पहले आपको ऊपर बताएगा डाक्यूमेंट्स को लेकर अपने बैंक में विजिट करना होगा। और वहां पर FD Loan (Fixed Deposit Loan) के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी।

FD Loan लेने के लिए क्या करें?

जानकारी प्राप्त करने के पश्चात आपको बैंक द्वारा फार्म उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें अपनी सारी जानकारी देने के पश्चात, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करे।

FD Loan कैसे मिलता हैं?

इसके बाद फॉर्म आपको बैंक में जमा करना होगा। फॉर्म जमा के पश्चात आपको लोन प्रदान कर दिया जाएगा।

FD Loan (Fixed Deposit Loan) कितने दिनों में मिल सकता है?

यदि आप फिक्स डिपॉजिट पर लोन लेना चाहते हैं। तो यह आप पर निर्भर करता है। कि आप कितनी जल्दी लोन प्राप्त करना चाहते हैं। क्योंकि फिक्स डिपोजिट पर आप बड़ी आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहें तो आप को 1 दिन में भी FD Loan (Fixed Deposit Loan) मिल सकता है। क्योंकि आपको बैंक में सिक्योरिटी के तौर पर आपकी FD की होती है। इसलिए बैंकों को कागजी कार्रवाई वगैरा भी बहुत कम करना पड़ता है। इसलिए फिक्स डिपोजिट पर लोन बहुत जल्दी मिल जाता है।

Fixed Deposit पर कितना लोन मिल सकता है?

बात करें FD Loan (Fixed Deposit Loan) मिलने की तो साधारण तौर पर आपको आपकी FD का 70% तक का लोन प्राप्त हो सकता है। मान लीजिए यदि आपने अपना FD एक लाख रूपय का करवाया है। तो आपको अपने इस 1 लाख रूपय की FD पर ₹70000 तक का लोन प्राप्त हो सकता है।

तो दोस्तों यह थी FD Loan कैसे मिलता है? Fixed Deposit Loan के फायदे क्या है? FD Loan प्राप्त करने के बारे में जानकारी।और फिक्स डिपोजिट लोन प्राप्त करने के कुछ फायदे के बारे में जानकारी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।साथ ही साथ यदि आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं। या आपका कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।। धन्यवाद।।

52 thoughts on “FD Loan कैसे मिलता है? Fixed Deposit Loan के फायदे क्या है? FD Loan Ki Jankari”

  1. Mere mammy ka 9 lac ka home loan chal raha hai aur land mummy ke name par hai..iska repayment Mera brother apne account se Kar raha hai..ab Mai 1st floor Ghar banane ke liye usi loan ko 3 lac aur Lena hai aur Mai 3 lac ka repayment apne account se hi karna chahta hu..Kya aisa ho sakta hai

  2. Sir. Mera ek home loan bank me chal raha hai 9 lac ka hai..isme land mammy ke name par hai aur repayment brother ke account se ho raha hai..Avi Mai usi home me 1st floor home ke liye 3 lacs more loan Kya mil sakta hai? .aur 3 lac ka repayment mai khud apne account se karna chahta hu na ki brother ke account se.

  3. Fd karane k kitne Dion ke baad hum loan me sakte h.
    Jis bank me hum fd karatey hai.kya usi bank mein aply kar saktey hai .ya koi aur bank bhi us fd per loan dedega.
    Ager hum lic me fd karaye to hum bank se loan le saktey hai. Kya post office loan de sakta h.
    Kya fd hone ke kitne din baad hume loan mil sakta h.

Comments are closed.