Gun Licence Kaise Banaye – भारत में कई चीजों के लिए लाइसेंस बनवाना एक मुख्य जिम्मेदारी का कार्य है | जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, दवाइयां बेचने के लिए अलग लाइसेंस बनते हैं | इसी सूची में गन का प्रयोग करने के लिए भी Gun Licence बनवाने की जरूरत पड़ती है | जिसके लिए व्यक्ति को एक औपचारिक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है |
![[PDF Form] Gun Licence Kaise Banaye ? बंदूक लाइसेंस लिए कैसे अप्लाई करें |](https://a.techuhelp.com/wp-content/uploads/2019/01/gun-licence-kaise-banaye-how-to-get-gun-licence-in-hindi.png)
आज कई नेता, अभिनेता या आम लोग अपनी सुरक्षा के लिए या बैंक में गार्ड की नौकरी के लिए या अन्य किसी निजी कारण की वजह से अपने पास हरदम बंदूक रखना एक उचित हथियार समझते हैं | और जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग भी करते हैं | लेकिन इसी श्रेणी में आज भी अधिकतर लोग इस बात से अनजान है | कि अपने पास गन रखने के लिए लाइसेंस कैसे बनवाया जाता है | इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की आप कैसे गन का लाइसेंस बनवा सकते हैं | व कानूनी पछड़ों से बच सकते हैं |:-
Gun Licence बनवाने की शुरूआती प्रक्रिया | Gun Licence Kaise Banaye –
Gun Licence बनवाने के लिए व्यक्ति को एक जटिल प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है | व प्रारंभ में इसके लिए form “A” को भरना होता है | भारत में form “A” को 1962 हथियारों के नियम के तहत तैयार किया गया है | जिस में वह सब सम्पूर्ण जानकारी व्यक्ति से मांगी जाती है | जो लाइसेंस को अप्लाई करते वक्त जरूरी होती है | form “A” आपके जिले के पुलिस कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है | साथ ही state पुलिस की वेबसाइट से भी आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है |
फॉर्म को अप्लाई करने के लिए फॉर्म पर कोर्ट की पांच रूपए की स्टेम्प लगवानी पड़ती है | इसके बाद फॉर्म में मांगी सभी जानकारियों को भरने के उपरांत उस फॉर्म को वहां जमा करवाना होता है | जो आपके स्थान के DM या DP Commissioner या पुलिस Commissioner के अंतर्गत कार्यलय आता है | जहां लोगों द्वारा हथियारों से संबंधित लाइसेंस प्राप्त किये जाते हैं |
इस प्रक्रिया के बाद पुलिस का वह अधिकारी जिसके पास फॉर्म को अप्लाई किया है | वह आपको पुष्टि के आधार पर एक रसीद देगा तथा आप के स्थानीय पुलिस स्टेशन पर आपका अपराधिक रिकॉर्ड देखेगा की कहीं भूतकाल में आप किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया में सम्मलित तो नहीं हुए हैं | उसके बाद वह अधिकारी आप के कानूनी रिकॉर्ड की सम्पूर्ण जानकारी लाइसेंस अधिकारी के पास भेजेगा जो लाइसेंस बनाने का काम करता है |
दी गई जानकारी की पड़ताल –
सभी प्रकार की जांच पड़ताल और आपके पुराने कानूनी रिकॉर्ड के आधार पर वह लाइसेंस अधिकारी सुनिश्चित करता है | की गन लाइसेंस बनावाने वाले आवेदन पत्र को मंजूरी दी जाये या उसे खारिज किया जाये | आवेदनपत्र खारिज होने के मामले में आप अधिकारी से कारण भी पूछ सकते है | साथ ही वह जन कल्याण के लिए आपको मंजूरी खारिज करने का कारण नहीं भी बता सकता है | अगर किसी कारणवश पुलिस कर्मी आपकी रिपोर्ट को आगे नहीं भेज पाता है | तो उस परीस्थिति में लाइसेंस अधिकारी अपने स्तर पर भी निर्णय ले सकता है |
- बेनामी संपत्ति क्या है ? नियम /सज़ा/जुर्माना | Benami Property Act In Hindi
- अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे ले ? आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे मिलेगा ?
- किरायानामा फॉर्म पीडीएफ | Rent Agreement Kaise Banaye | नियम शर्तें – रेंट एग्रीमेंट इन हिंदी
- PF Account Balance Kaise Check Kare ? PF Par Kitna Byaj Milta Hai ? पीएफ की नई ब्याज दर क्या है ?
- बकरी पालन कैसे करें ? Bakri Palan Loan Hindi Me | Goat Farming In Hindi
Gun Licence बनवाने के लिए आवश्यक कागजी दस्तावेज –
जिस प्रकार अन्य Licence बनवाने के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है | ठीक उसी प्रकार Gun Licence बनवाने के लिए भी कई वैध कागजों की भी जरूरत पड़ती है | यह डाक्यूमेंट्स इस आधार पर तय किये जाते हैं | कि आप कौन सी बंदूक के लिए अप्लाई कर रहे हैं | पर कुछ ऐसे डाक्यूमेंट्स है | जो हर आवेदनकर्ता को जमा करने अनिवार्य होते हैं | जैसे –
सरकारी रूप से बना पहचान पत्र, फिटनेस प्रूफ, स्थाई पता, उम्र से संबंधित कागज इन सबके साथ ही आपको लेटेस्ट पासपोर्ट साइज दो फोटो भी देनी होगी व पिछेल तीन वर्ष में दिया गया इनकम टेक्स रिटर्न की सम्पूर्ण जानकारी, जिस क्षेत्र में आप रहते हैं | उस स्थान के किसी दो व्यक्तियों के चरित्र प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र व आप को इस बात की भी जानकारी साथ में देनी होती है | की आप किस कारण से अपने पास गन रखना चाहते हैं |
Gun Licence के लिए निर्धारित फीस –
Gun Licence बनवाने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित फीस तय की गयी है | जो की आवेदनकर्ता को Gun Licence बनवाते वक्त देनी पड़ती है | भारत में हर प्रकार की बंदूक के लिए अलग अलग राशि है | अगर हैं |डगन पिस्टल रिवाल्वर का लाइसेंस बनवाना चाहते हैं | तो आपको अपने आवदेन पत्र के साथ 100 रूपए की फीस देनी होगी वहीं अगर आप ने मजल लोडिंग गन के लिए अप्लाई किया है | तो आप को मात्र 10 रूपए ही फीस के रूप में देने होंगे व साथ ही अगर इसी गन को रीनियुल करवाना चाहते हैं | तो आप को 5 रुपय की फीस देनी होगी | फीस से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आप अपने स्थानीय पुलिस कार्यालय से भी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं |
तीन बंदूक के लिए करें आवेदन | बंदूक लाइसेंस लिए कैसे अप्लाई करें –
भारत सरकार द्वारा बंदूक जैसे हथियार को अपने पास रखने के लिए कुछ सख्त कायदे कानून बनाये गए हैं | जिनका पालन कर के ही आप गन लाइसेंस प्राप्त कर सकने में सक्षम हो सकते हैं | कानून के अनुसार एक भारतीय केवल तीन बंदूकों के लिए ही आवेदन कर सकता है | और तीन ही गन लाइसेंस के लिए मंजूरी प्राप्त कर सकता है | भारत में नागरिकों के केवल शार्ट गन, स्पोर्टिंग गन और हैं |डगन के लिए लाइसेंस बनाये जाते हैं |
भारत का नागरिक एक समय पर अपने पास इन्ही तीन बंदूकों को रख भी सकता है | या एक ही प्रकार की तीन बंदूक भी रख सकता है | पर कानून आपको केवल इन्हीं तीनों बंदूकों को अपने पास रखने की अनुमति प्रदान करता है | व प्रत्येक व्यक्ति तीन से ज्यादा बंदूक और लाइसेंस अपने पास नहीं रख सकता साथ ही अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है | तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाती है | व लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है |
बंदूक लाइसेंस बनने में कितना समय लगता है –
ग्रहमंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार लाइसेंस मिलने का कोई समय सिमा तय नहीं की गयी है | क्यों की बंदूक का इस्तेमाल करने के लिए किसी व्यक्ति को सरकार द्वारा लाइसेंस को सौंपना एक संवेदनशील कार्य है | व गन के लाइसेंस बनाना एक सरकारी और जटिल प्रक्रिया से हो कर गुजरता है | तो लाइसेंस प्राप्ति के लिए व्यक्ति को थोड़ा समय भी लग सकता है | साथ ही यह इस बात पर भी निर्भर करता है | की वेरिफिकेशन के दौरान जो भी दस्तावेज आप ने जमा करवायें हैं | क्या वह पूर्ण रूप से वैध हैं |
एक अनुमान के मुताबिक़ बताया गया है | की कुछ परीस्थियों में ही गन लाइसेंस बनने में लम्बा समय लगता है | पर तकरीबन कुछ मामलों में केवल एक महीने के अंतर्गत ही लाइसेंस बनकर आप के पास पहुंच जाता है |
हर गन लाइसेंस आवेदनकर्ता के लिए यह एक महत्वपूर्ण जानकारी है | कि आमतौर पर जो लाइसेंस आप प्राप्त करते हैं | वह केवल आप के राज्य के भीतर तक ही वैध होता है | पर आप हथियार कानून 1962 रोल नंबर 53 के मुताबिक़ आप अपने Gun Licence की भूमि सिमा बढ़वा भी सकते हैं | जिस के आधार पर आप अपनी गन के साथ पूरे भारत वर्ष में घूम सकते हैं |
Gun Licence PDF Form Download kare | bandook licence Form Download-
यदि आप गन लाइसेंस के लिए अप्लाई करना चाहतें हैं , तो इसके लिए आपको Gun Licence फॉर्म की जरूरत पड़ेगी | फॉर्म आप किसी शॉप से खरीद सकतें हैं | या आप नीचे दी गई लिंक से Gun Licence PDF Form Download कर सकतें हैं |
Gun Licence PDF Form Download करने के लिए यहाँ क्लीक करें
बंदूक लाइसेंस क्या है?
बंदूक लाइसेंस को बनवाने के लिए हमें कितने शुल्क का भुगतान करना होता है?
लाइसेंसी बंदूक की खरीदारी कैसे करें?
बंदूक लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए।
बंदूक लाइसेंस रन्यु करवाने के लिए हमें कितनी शुल्क राशि का भुगतान करना होता है?
दोस्तों, इस लेख के माध्यम से आप को Gun Licence की प्रक्रिया और कानून की सम्पूर्ण जानकारी देनी की कोशिश की गयी है | फिर भी अगर आप को Gun Licence बनवाने हेतु किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी की जरूरत मेहसूस होती है | तो आप नीचे कमेंट लिख कर हम से सवाल पूछ सकते हैं | हम जल्द से जल्द आप के सवालों के उचित जवाब देंगे साथ ही आप इस लेख को अपने किसी दोस्त या जरूरतमंद के साथ साझा कर के उन की सहायता भी कर सकते हैं | | | धन्यवाद | |
Help me
जी हाँ, आपको क्या हेल्प चाहिए हमारी टीम आपकी सहायता करने के लिए तैयार है.
Magazine banduk ki licence chahie
Aap apply kijiye
Bhai mujhe gan ki licence chahiee
Licence ka sixer lena hai Rajasthan
में सीमा ग्रह रक्षा दल (Border Homegurd) में हु मेरे को रिवाल्वर लाईसेंस चाहिए क्या क्या कागजो की जरूरत पड़ेगी और जल्दी किस प्रकार मिलेगा क्या कोई ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट तो नहीं चाहिए please sir help me.
Kya private aadmi ko job ke gun mil sakta hai,mil sakta hai to kese,
nice article
Rayfal license ka form chahia
nice information
KAY GUN LICENCE KAY LIYA APPLY KARNAY SAY PHALAY GUN PASS HONI CHIYA