Skip to content
  • खोज परिणाम
  • SITEMAP
  • Popular Site
  • app
  • Auto Draft

अपना डिजिटल सेवा केंद्र पंजीकरण प्रक्रिया, दस्तावेज | CSC Digital Seva – सीएससी रजिस्ट्रेशन

आज बेशक तकनीक का युग है, लेकिन दोस्तों, आज भी ढेरों ऐसे लोग हैं, जो ऑनलाइन कार्य करना नहीं जानते। ऐसे में वह डिजिटल जन सेवा केंद्र यानी common service center (CSC) के जरिये मामूली फीस में अपना काम आसानी से करा लेते हैं। ग्रामीण इलाकों में विशेष रूप से सरकारी योजनाओं के फॉर्म भरने या अन्य ऑनलाइन कार्यों में यह सीएससी बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। यहां आधार कार्ड समेत कई तरह के दस्तावेज बनाए जाने की सुविधा भी मुहैया है। यानी यह आम लोगों को डिजिटल सेवाएं मुहैया कराते हैं।

ऐसे में आम लोगों के लिए यह बेहद लाभदायक हैं। आपके दिमाग में निश्चित रूप से यह सवाल उठ रहा होगा कि यह कॉमन सर्विस सेंटर यानी जन सेवा केंद्र कौन संचालित करता है? इन केंद्रों को कैसे खोला जा सकता है? इनका रजिस्ट्रेशन कैसे कराया जा सकता है? आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको इन्हीं सब सवालों की जानकारी देने की कोशिश करेंगे। आप हमारे साथ इस पोस्ट पर बने रहें। आइए शुरू करते हैं-

डिजिटल सेवा केंद्र क्या है? What is a digital service center?

अपना डिजिटल सेवा केंद्र पंजीकरण, सुविधा, प्रक्रिया, दस्तावेज

जन सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन केसे कराया जा सकता है? यह जानने से पहले आइए जान लेते हैं कि यह जनसेवा केंद्र क्या हैं और यह कौन-कौन सी सुविधाएं देते हैं। दोस्तों, डिजिटल सेवा केंद्र कहें जनसेवा केंद्र या फिर सीएससी यानी common service center, यह एक ऐसा केंद्र है, जिसके जरिये केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाता है।

आर्टिकल का नामजन सेवा केंद्र
किसके द्वारा शुरू किया गया हैभारत सरकार
लाभार्थीभारतीय नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन सेवाओ को प्रदान करना
वेबसाइटhttps://register.csc.gov.in/

इसका अर्थ है कॉमन सर्विस सेंटर। यानी जन सेवा केंद्र। यहां कई तरह के दस्तावेज बनाए जाते हैं। कई तरह के सरकारी काम किए जाते हैं। इससे जो मुख्य मुख्य सुविधाएं आप प्राप्त कर सकते हैं, या दस्तावेज बनवाए जा सकते हैं, वह इस प्रकार से हैं-

  • बैंकिंग
  • आधार सेवाएं
  • एलआईसी
  • पासपोर्ट
  • बीमा सेवाएं
  • एसबीआई
  • पेंशन सेवाएं
  • एलईडी एमएसयू
  • कौशल विकास
  • चुनाव
  • बिजली बिल भुगतान
  • रेलवे टिकट
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य सेवाएं
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें –

  • Sahaj Jan Seva Kendra / CSC Center क्या है? Janseva Kendra Kaise Khole?

कोई भी व्यक्ति खोल सकता है CSC Digital Seva –

डिजिटल सेवा केंद्र यानी सीएससी किसी भी रजिस्टर्ड विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर द्वारा चलाया जाता है। अब कोई भी व्यक्ति सीएससी खोल सकता है। इस व्यक्ति के पास यदि डिजिटल गैजेट्स यानी डिजिटल उत्पाद हैं और वह पात्रता शर्तें पूरी करता है। आपको बता दें कि यह डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की एक योजना है। देश का कोई भी व्यक्ति कॉमन सर्विस सेंटर के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसे केंद्र सरकार की इजाजत से ही खोला जा सकता है।

जन सेवा केंद्र हर गांव और शहर में खोला जा सकता है –

साथियों, आपको बता दें कि सीएससी सेंटर यानी जन सेवा केंद्र हर गांव और शहर में खोला जा सकता है। हर पांच हजार से लेकर 10 हजार तक की आबादी के बीच एक केंद्र हो सकता है। उसे एक CSC ID दी जाएगी। इसकी मदद से लोग अपने क्षेत्र में जन सेवा केंद्र खोल सकते हैं। इससे उनकी अच्छी कमाई भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि केंद्र खोलने के लिए न्यूतनम योग्यता क्या निर्धारित की गई है। दोस्तों, यह योग्यता इस प्रकार से है-

  • जन सेवा केंद्र खोलने इच्छुक आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • यह केंद्र खोलने वाले लााभार्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं यानी हाईस्कूल रखी गई है।
  • आवेदक के पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए।
  • उसके पास पैन कार्ड भी होना आवश्यक है।
  • आवेदक की ईमेल आईडी होनी जरूरी है।
  • इसके अलावा उसके मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, पते के प्रमाण पत्र और सीएससी की तस्वीर की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें –

  • हमारा घर हमारा विद्यालय योजना 2023 लाभ, उद्देश्य, अध्ययन प्रक्रिया, टाइम टेबल

जन सेवा केंद्र के लिए आवेदक के पास यह गैजेट्स आवश्यक तौर पर हों-

मित्रों, यदि आप जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास कुछ गैजेट्स होने बेहद जरूरी हैं। अब हम आपको बताएंगे कि यह गैजेट्स कौन कौन से हैं। आप भी इन पर एक नजर डालिए। यह इस प्रकार से हैं-

  • आवेदक के पास दो या दो से अधिक कंप्यूटर हों।
  • आवेदक के पास जो कंप्यूटर हों, उनकी हार्ड डिस्क आवश्यक रूप से 500 सौ जीबी या उससे ज्यादा की हो।
  • आवेदक के कंप्यूटरों की रैम एक जीबी या उससे अधिक की हो।
  • आवेदक का कंप्यूटर सिस्टम लाइसेंसिंगयुक्त हो।
  • आवेदक के पास जो सिस्टम हो, उसका बैटरी बैकअप चार घंटे या उससे अधिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास एक प्रिंटर हो, एक स्कैनर हो। इसके साथ ही एक डिजिटिल और वेब कैमरा होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें –

  • कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कैसे करें? परीक्षा में कम अंक आने या फेल होने पर कंपार्टमेंट एंव अन्य विकल्प

डिजिटल सेवा केंद्र के लिए हासिल करना होगा टीईसी प्रमाण पत्र –

दोस्तों, आपको बता दें कि जो भी लोग CSC सेंटर खोलना चाहते हैं, उन्हें एक TEC यानी टीईसी प्रमाण पत्र हासिल करना होगा। इसकी फुल फॉर्म है- telecenter enterpreneur course । दोस्तों, यदि आपके पास यह प्रमाण पत्र होगा, आप तभी आप CSC के पोर्टल पर आन लाइन आवेदन कर सकेंगे। इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए आपको एक परीक्षा देनी होगी। आपको बता दें कि यह परीक्षा आनलाइन होगी।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कराया जा सकता है। परीक्षा आनलाइन मोड में कहीं भी जैसे कि अपने घर पर भी दी जा सकती है। आप टीईसी प्रमाण पत्र संख्या के साथ सीएससी वीएलई रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सीएससी आईडी या पासवर्ड टीईसी सर्टिफिकेट नंबर के माध्यम से उपलब्ध होगा। यह प्रमाण पत्र परीक्षा के तीन या चार दिन बाद हासिल हो जाएगा।

  • सर्वप्रथम आपको telecenter enterpreneur course की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको public user के नीचे रजिस्टर का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस​ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके पश्चात आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गईं सभी जानकारी भरनी होगी। जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, जिला पता आदि।
  • जानकारी भरने के बाद आपको अपनी फोटो अपलोड करनी होगी।
  • इसके बाद submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने पेमेंट का पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको आनलाइन 1479 फीस का भुगतान करना होगा।
  • पेमेंट आप किसी भी माध्यम से कर सकते हैं। यानी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या अन्य किसी माध्यम से।
  • इसके बाद आपको एक यूजर आईडी मिलेगी। आपका पासवर्ड आपका मोबाइल नंबर होगा। आपको इन दोनों का प्रयोग करके login करना होगा।
  • इसके पश्चात आप learning page पर जाकर सभी modules की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
  • माड्यूल पूरा करने के बाद एग्जाम के विकल्प पर क्लिक करकें।
  • सभी परीक्षाओं को क्लियर करने के बाद आपको आपका प्रमाण पत्र नंबर मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें –

  • FSSAI क्‍या है? FSSAI कैसे और क्या काम करता है? FSSAI लाइसेंस सर्टिफिकेट कैसे लें?

डिजिटल सेवा केंद्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इस प्रकार से कराएं-

साथियों, अब हम आपको बताएंगे कि आप डिजिटल सेवा केंद्र – CSC के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करा सकते हैं। इसके लिए एक निश्चित प्रक्रिया है। आपको निम्नवत कदम उठाने होंगे-

  • सबसे पहले CSC पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://register.csc.gov.in/ पर click करें।
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको New VLE Registration का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म मं आपको पूछी गई सारी जानकारी भरनी होगी, जैसे नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड आदि।
  • यह सारी जानकारी भरने के बाद आप submit के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • यहां आपको कियोस्क टैब पर क्लिक करना होगा। कियोस्क और पर्सनल विवरण जेसे नाम, पता, बैंक खाता, शिक्षा, दस्तावेज आदि जानकारी भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरने के बाद अब आपको next पर click करना करना होगा।
  • इसके बाद बैंक का विवण जैसे खाताधारक का नाम, बैंक शाखा, IFSC Code आदि भरना होगा।
  • यह करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों जैसे पेन कार्ड, आधार, बैंक खाता पासबुक, CSC सेंटर की फोटो को अपलोड करें।
  • दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद next पर क्लिक करें।
  • यहां आवेदक को बुनियादी सुविधाओं का ब्योरा भरना होगा। आखिर में आवेदक को भरे विवरण की जांच कर submit के option पर click क्लिक करना होगा।
  • आवेदन पत्र के अंतिम रूप से जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान दी गई ईमेल आईडी पर आवेदन पत्र के बारे में ईमेल हासिल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें –

  • स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड योजना क्या है – Swarojgar Credit Card Yojana in Hindi

इस तरह पता करें अपने CSC Digital Seva Form status

यदि आप CSC सेंटर के लिए किए गए रजिस्ट्रेशन के अपने आवेदन का status जानना चाहते हैं तो उसके लिए भी एक प्रक्रिया है। आपको इसके लिए यह कदम उठाने होंगे-

  • आप सर्वप्रथम केंद्र की official website https://register.csc.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां आपको application status का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस option पर click करके आपको अपना सभी ब्योरा भरना होगा। जैसे नाम, आधार कार्ड नंबर आदि।
  • इसके पश्चात आपको captcha code भरना होगा।
  • इसके बाद submit के option पर click करना होगा।
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी। इसमें आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

  • पटवारी कैसे बने? पटवारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कैसे करें? How to become Patwari

डिजिटल सेवा केंद्र से बड़ी मदद

दोस्तों, यह तो आप जानते ही हैं कि जन सेवा केंद्रों आम लोगों की सुविधा के लिए खोले गए हैं। इन केंद्रों से बड़ी संख्या में लोगों की मदद हो रही है। खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां साइबर कैफे का बहुत चलन नहीं है, वहां के लिए यह केंद्र बिल्कुल जीवनरेखा के समान हैं। यहां वह विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही इनका लाभ उठाने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचते हैं। अक्सर इन केंद्रों पर भीड़ भी देखने को मिलती है।

लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि मामूली सा सुविधा शुल्क देकर उनका काम आसानी से हो जाता है। इनकी सेवा लेने के लिए आने वालों में हर आयु वर्ग के लोग देखने को मिलते हैं। मूल रूप से आम लोगों की सहायता के लिए ही सरकार ने जगह जगह जन सेवा केंद्र खोले जाने की व्यवस्था कराई है। अच्छी कमाई को देखते हुए गांवों और शहरों में लोगों ने बड़ी संख्या में इस केंद्र को खोलने की औपचारिकताएं संपन्न की हैं। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि यह स्वरोजगार का एक अच्छा माध्यम है।

CSC Digital Seva Kendra FAQ

जन सेवा केंद्र क्या हैं?

जन सेवा केंद्र जिसे CSC (Common Service Center) भी कहते है। जिसका मतलब होता है एक जगह पर कई प्रकार की सुविधा प्रदान करना होता हैं। अगर हम जन सेवा केंद्र को सरल शब्दों में समझें तो यह एक ऐसा केंद्र है जहां पर सरकार की सभी योजनाओ, सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाता है। जिसे हम जन सेवा केंद्र के नाम से जानते हैं।

CSC Digital Seva Kendra का उद्देश्य क्या है?

अपना डिजिटल सेवा केंद्र सरकार की तरफ से जारी किया जाने वाला एक केंद्र है। जिसे शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओ का लाभ आम जनता को प्रदान करने के लिए बनाया गया हैं।

अपना डिजिटल सेवा केंद्र को क्यो शुरू किया गया है?

भारत सरकार या राज्य सरकार के द्वारा काफी ऐसी योजनाओं को शुरू किया जाता है जिनका लाभ लेने के लिए हमें ऑनलाइन आवेदन करना होता है। लेकिन कई बार हम खुद ऑनलाइन नहीं कर पाते हैं। इसलिए CSC केंद्र को शुरू किया गया है। जहां से हम कुछ पैसे खर्च करके योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सभी जरूरी दस्तावेज के लिए भी जन सेवा केंद्र की मदद से ऑनलाइन कर सकते हैं।

CSC का पूरा नाम क्या होता है?

CSC का पूरा नाम Common Service Center होता हैं। जिसका मतलब सामान्य सेवा केंद्र होता हैं। यह सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुविधा हैं।

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए?

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपके पास इंटरनेट के लिए लैपटॉप, प्रिंटर, जैसी गैजेट और कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट प्रमाण होना चाहिए।

क्या जन सेवा केंद्र खोलने के लिए कोई आयु निर्धारित की गई है?

जी हां अगर आप अपना डिजिटल जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आप की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है तो आप जन सेवा केंद्र नहीं खोल सकते हैं।

जन सेवा केंद्र की मदद से कितने पैसे कमाए जा सकते हैं?

जन सेवा केंद्र पर आप सरकारी योजनाओं और सरकारी दस्तावेज बनाने जैसी सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाकर प्रति महीने 20000 से लेकर ₹30000 प्रतिमाह कमा सकते हैं।

जनसेवा केंद्र कैसे खोलें

अगर आप जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो जन सेवा केंद्र खोलने के बारे में ऊपर हमने पूरे प्रोसेस के बारे में बताया है जिसे फॉलो करके आप जन सेवा केंद्र खोल सकते हैं


तो दोस्तों, यह थी अपना जन सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन कराने संबंधी सारी जानकारी। यदि आप इसी तरह की किसी जनहित से जुड़ी योजना के संबंध में जानकारी चाहते हैं तो उसके लिए नीचे दिए गए कमेंट बाक्स में कमेंट कर सकते हैं। यदि आपका कोई सुझाव है तो उससे भी आप हमें अवगत करा सकते हैं। हमें आपकी प्रतिक्रियाओं का शिद्दत से इंतजार है। धन्यवाद।

CSC Digital Seva Kendra Registration, CSC VLE कैसे बनें, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, CSC Centre Apply Online, CSC Citizen Services Protal Login & Helpline Number, सामान्य सेवा केंद्र डिजिटल सर्विस पोर्टल, कॉमन सर्विस सेंटर कैसे खोलें.

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम कैसे खोजें?
बिहार किसान सम्मान निधि योजना आनलाइन आवेदन, पात्रता, रजिस्ट्रेशन फॉर्म | PM Kisan Bihar

यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? शादी अनुदान योजना 2023

एक बहन के अधिकार क्या हैं? भाई की संपत्ति में बहन का अधिकार | Rights Of a Sister 2023

आईवीएफ क्या है- प्रक्रिया, फायदे और साइड इफेक्ट्स | आईवीएफ में कितना खर्चा

मोबाइल टावर लगवाना है? मोबाइल टावर कैसे लगवाए? मोबाइल टावर लगवाने के नियम

यूपी होम लिकर लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई, प्रावधान, लाइसेंस लेने की प्रक्रिया

2 मिनट में मोबाइल से श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? | श्रमिक कार्ड बनाने का आसान तरीका 2023
बिहार चरित्र प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें? How to download Bihar character certificate?
UP Ration Card 2023 ऑनलाइन आवेदन करें | फॉर्म डाउनलोड | Online UP Ration Card Kaise Banaye
एमपी वृद्धा पेंशन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, स्टेटस, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज, Vridha Pension Form
ऑफलाइन या ऑनलाइन Aadhar Card se Pan Card link kaise kare? पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना है?
SEO Kya Hai Aur Ye Kitane Prakar Ka Hota Hai
किसान रेल योजना ऑनलाइन अप्लाई, उद्देश्य, सब्सिडी, बुकिंग | Kisan Rail Yojana 2023
Aadhar Card Home Loan कैसे ले ? ऑनलाइन आवेदन करें ? Aadhar Card Loan Yojana In Hindi
बिहार हर घर बिजली योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन व एप्लीकेशन स्टेटस
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखण्ड | ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, MMKAY Farmer List 2023

श्रेणियां

  • Aadhar Card (7)
  • ADSENSE (2)
  • AMAZING FACTS (6)
  • Android (93)
  • Application (7)
  • BANKING (212)
  • Cryptocurrency (8)
  • Delhi (13)
  • Education (337)
    • Awards (7)
    • CAREER (221)
  • Entertainment (11)
  • FACEBOOK (11)
  • Festival (6)
  • GENERAL INFORMATION (458)
  • Google Tricks (10)
  • Insurance (15)
  • Internet Tips (41)
  • Life Style (12)
  • Loan (24)
  • Make Money Online (10)
  • Mobile Triks (108)
  • new (1)
  • niyam (2)
  • Niyam Kanoon (117)
  • Results (14)
  • Sarkari Yojana (884)
    • Bihar (30)
    • Chhattisgarh (19)
    • Delhi (4)
    • Gujarat (8)
    • Hariyana (31)
    • Himachal Pradesh (8)
    • Jharkhand (16)
    • Madhya Pradesh (48)
    • Maharashtra (17)
    • Pradhan Mantri Yojana (219)
    • Punjab (12)
    • Rajasthan (66)
    • Sikkim (1)
    • Uttar Pradesh (122)
    • Uttrakhand (30)
  • Security (12)
  • SEO (3)
  • Share Market (84)
  • Small Business (260)
  • spiritual (1)
  • Tips & Tricks (4)
  • Uncategorized (9)
  • USSD CODES (6)
  • valentine (8)
  • Voter List (1)
  • WORDPRESS (6)
  • Youtube (11)
2026
  • खोज परिणाम
  • SITEMAP
  • Popular Site
  • app
  • Auto Draft