आप जैसे ही ऊपर दिये गये लिंक पर क्लिक करेंगें तो तो आप राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक पोर्टल के Home Page पर पहुंच जाएंगें।
- यहां आपको Left Side में कई विकल्प नजर आएंगें। आपको यहां ‘अपना खाता देखें’ विकल्प पर क्लिक करना है।
- आपके द्धारा इतना करते ही आप झारखंड राज्य के Map पर पहुंच जाएंगें।
- आप जिस जिले में स्थित भूमि का Jharkhand Bhulekh khasara Khatauni आदि देखना है। Map में दिखाई पड़ रहे उस जिले पर क्लिक करें। जैसे मैं यहां हजारीबाग जिले पर क्लिक कर रहा हूं।
- हजारी बाग जिले पर क्लिक करते ही हम Next Page पर पहुंच जाते हैं। जिसमें उस जिले की सभी तहसीलें Map में नजर आती हैं। अब आपका संबंध जिस तहसील से आप उस पर क्लिक करें। जैसे हम यहां पदमा पर क्लिक कर रहे हैं।
- पदमा तहसील पर क्लिक करते ही हम एक ऐसे पेज पर पहुंच जाते हैं, जहां हमें कुछ सूचनायें भरने को बोला जाता है।
- इस पेज पर सबसे पहले आप ‘हल्का’ का चयन करें।
- भूमि की किस्म का लिस्ट में देख कर चयन करें।
- यदि आप मौजा के अनुसार अपना भूलेख खोजना चाहते हैं, तो मौजा चुनें अन्यथा यहां खाता संख्या तथा खाताधारी के नाम से भी झारखंड भूलेख खसरा खतौनी देखने की सुविधा इस पेज पर मिलती है।
- हम यहां खाताधारी के नाम से देखें के विकल्प को चुन रहे हैं।
- इसके बाद खाता खोजें पर हमें क्लिक करना है।
- इसके बाद आप तुरंत अपने झारखंड भूलेख के पेज पर पहुंच जाते हैं, जहां आपको अपनी जमीन से संबंधित सभी सूचनायें दिखाई पड़ने लगती हैं।
pmayn