|| उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं, how to make e-shram card in uttarakhand, श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड 2023, Shramik Card Online Uttarakhand registration form, श्रम विभाग पंजीकरण online uttarakhand ||
देश के अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड में भी श्रमिकों एवं कामगारों का ई-श्रम कार्ड तैयार किया जा रहा है। यहां भी श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ई-श्रम कार्ड की आवश्यकता होगी। उत्तराखंड में करीब साढ़े पांच लाख से अधिक श्रमिक एवं कामगार साढ़े तीन हजार से अधिक फैक्ट्रियों में कार्यरत हैं।
उत्तराखंड भवन सन्निकार कर्मकार बोर्ड के पास करीब ढाई लाख श्रमिक एवं कामगार रजिस्टर्ड हैं। यदि आप भी उत्तराखंड के स्थाई निवासी हैं एवं ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड कैसे बनवा सकते हैं। आइए, शुरू करते हैं-
उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं?
योजना का नाम | उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण |
किस ने लांच की | उत्तराखंड सरकार |
लाभार्थी | उत्तराखंड के श्रमिक |
उद्देश्य | सभी श्रमिकों का पंजीकरण करना |
आधिकारिक वेबसाइट | |
साल | 2022 |
उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक पात्रता –
दोस्तों, आपको उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कुछ आवश्यक पात्रता पूरी करनी होगी। इसके बगैर आप यह कार्ड नहीं बनवा सकेंगे। यह योग्यताएं इस प्रकार से हैं-
- आवेदक उत्तराखंड का स्थाई निवासी हो।
- आवेदक आवश्यक रूप से श्रमिक हो।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक एवं 60 वर्ष से कम हो।
- आवेदक के पास उसका आधार कार्ड होना आवश्यक हैं।
- आवेदक का मोबाइल नंबर उसके आधार कार्ड से लिंक हो।
- आवेदक श्रमिक ने साल में 90 दिन श्रमिक के रूप में कार्य किया हो।
- आवेदक ईपीएफओ अथवा ईएसआईसी का सदस्य न हो।
उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
अब हम आपको बताएंगे कि उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आपको बता दें कि यदि इन दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज आवेदक के पास नहीं है तो उसका ई-श्रम कार्ड नहीं बन सकेगा। यह दस्तावेज इस प्रकार से हैं-
- आवेदक का आधार कार्डं।
- आवेदक का मोबाइल नंबर, जो उसके आधार कार्ड से लिंक हो।
- आवेदक का श्रमिक प्रमाण पत्र (labour certificate)।
- आवेदक का आयु प्रमाण पत्र (age certificate)।
उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया (process of making e-shram card in uttarakhand)
दोस्तों, हम आपको ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं उसकी पात्रता की जानकारी दे चुके हैं। अब हम आपको बताएंगे कि उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड बनवाने की क्या प्रक्रिया है।
यदि आप ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन (self registration) कराना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया जानना आवश्यक है। यह प्रक्रिया (process) इस प्रकार से है-
ई-श्रम पोर्टल पर जाएँ –
ई-श्रम पर रजिस्टर करे आप्शन पर क्लीक करें –

आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भरें –

वेरीफाई OTP –
ई-शर्म रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें –

सबसे पहले आपको अपने पर्सनल इंफॉर्मेशन भरनी होगी। उसके पश्चात एड्रेस, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, व्यवसाय, बैंक डिटेल्स, सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म और अंत में आपको अपना श्रम कार्ड डाउनलोड करना होगा।
डॉक्यूमेंट अपलोड करें –

श्रम कार्ड डाउनलोड –

उत्तराखंड श्रम विभाग की वेबसाइट से भी ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (registration for e-shram can also be done on uttarakhand labour department website)
यदि आप चाहें तो उत्तराखंड श्रम विभाग (uttarakhand labour department) की वेबसाइट https://www labour.uk.gov.in/ से भी ई-श्रम पोर्टल पर री डायरेक्ट हो सकते हैं। यहां आप सेल्फ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, जिसके बारे में हमने आपको ऊपर बताया है, के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
यह प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही आप अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह कार्ड पास होने के बाद आप सरकार की ओर से श्रमिकों, कामगारों के लिए चालू की गईं तमाम योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की आधिकारिक वेबसाइट से भी ई-श्रम पोर्टल पर जा सकते हैं
मित्रों, आप चाहें तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की आधिकारिक वेबसाइट dehradun.nic.in से भी ई-श्रम पोर्टल पर जा सकते हैं। एवं वहां अपना रजिस्ट्रेशन कराकर ई-श्रम कार्ड हासिल कर सकते हैं।
इसके लिए आपको देहरादून की वेबसाइट का लिंक ओपन करना होगा। यहां वेबसाइट के होम पेज पर आपको ई-श्रम पोर्टल का लिंक मिलेगा। पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के संबंध में हम आपको पूर्व में ही विस्तार से बता चुके हैं।
सीएससी (CSC) में जाकर ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं (e-shram card can also be made from CSC)
आपको अपने तमाम दस्तावेजों के साथ नजदीकी सीएससी में जाना होगा। यहां संचालक आपके ई-श्रम कार्ड के लिए अप्लाई करेगा। वह आवेदन पत्र में आपका व्यक्तिगत एवं परिवार का ब्येारा दर्ज करेगा।
इसके पश्चात आपके फार्म के साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करेगा। सारी जानकारी चेक करने के पश्चात संचालक फार्म को सबमिट कर देगा। रजिस्ट्रेशन के पश्चात ई-श्रम कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
पंजीकृत कामगार के बच्चो को शिक्षा के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी जो की इस प्रकार से है –
क्लास 1 से 5 तक | 200 प्रतिमाह |
क्लास 6 से 8 तक | 300 प्रतिमाह |
क्लास 9 से 10 तक | 400 प्रतिमाह |
क्लास 11 से 12 तक और आईटीआई | 500 प्रतिमाह |
स्नातक ⁄ परास्नातक अथवा उसके समकक्ष उपाधि | 800 प्रतिमाह |
पालीटैक्निक हेतु | 1,000 प्रतिमाह |
उच्च शिक्षा हेतु (उच्च व्यावसायिक शिक्षा) | 2,500 प्रतिमाह |
हेल्प डेस्क से 10 भाषाओं में सहायता मांगी जा सकती है (anyone can seek help in 10 languages)
देश में विभिन्न भाषा, बोली के लोग रहते हैं। यहां कुछ कुछ दूरी पर भाषा बदल जाती है। ऐसे में सरकार ने हेल्प डेस्क (help desk) पर भी 10 भाषाओं में सहायता प्रदान की जाने की व्यवस्था की है। हेल्प डेस्क का नंबर 14434 है।
इस पर आप हिंदी, इंगलिश, तमिल, बंगाली, मलयालम, मराठी, कन्नड़, उड़िया, तेलुगु एवं असमिया में बात करके सहायता ली जा सकती है। सरकार के इस कदम से विभिन्न बोली बोलने वाले लोगों को अपनी जुबां में अपनी तकलीफ कहने की सुविधा मिल जाएगी।
अन्यथा होता यह है कि अधिकांश हेल्प लाइन (helpline) अथवा हेल्प डेस्क सुविधा हिंदी एवं अंग्रेजी में होती है। ऐसे में अन्य बोली, भाशा बोलने वाले लोगों को अपनी समस्या कहने में परेशानी होती है।
अपनी किसी समस्या को लेकर आप शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं (in any problem you can make a complaint)
ई-श्रम कार्ड बनवाने वालों को यदि किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो वे इस संबंध में शिकायत भी कर सकते हैं। इसके लिए यह वेबसाइट एड्रेस https://www.gms.eshram.gov.in/ है। आप अपनी शिकायत तफसील से लिख भी सकते हैं।
आपकी शिकायत पर अवश्य कार्रवाई होगी। किसी अन्य जानकारी के लिए eshram.pmu-mole@gov.in ईमेल आईडी (email id) पर भी शिकायत कर सकते हैं।
ई-श्रम पोर्टल के डाटाबेस का इस्तेमाल आपदा, महामारी में भी होगा
आपने देखा होगा कि हाल ही में कोरोना महामारी आई थी तो देश में पूरी तरह लाॅकडाउन (lockdown) लग गया था। लोगों के काम धंधे छूट गए थे। सैकड़ों लोग ऐसे थे, जिनकी रोजी रोटी छिन गई थी। लोगों को दो वक्त के राशन तक का आसरा न था। ऐसे में केंद्र एवं राज्य सरकारों ने अपनी ओर से सब्सिडाइज्ड राशन मुहैया कराया था।
स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामने आकर इस बाबत घोशणा की थी। मुफ्त चावल, चने के लिए अन्न योजना भी चलाई गई थी। बड़े पैमाने पर जरूरतमंद लोगों को रोजी रोटी मुहैया कराने की कवायद चलाई गई थी। इसी बीच सरकारों की ओर से यह भी व्यवस्था भी की गई थी कि एक ही राशन कार्ड के जरिये कोई भी परिवार किसी भी राज्य में राशन हासिल कर सकता है।
इसी को देखते हुए सरकार ने ई-श्रम पोर्टल के तहत रजिस्टर्ड डाटाबेस (database) को भी इस्तेमाल करने की सोची है। उसने इस बात को साफ कर दिया है कि यदि भविष्य में कोई आपदा अथवा महामारी आती है तो सरकार ई-श्रम पोर्टल के डाटाबेस का इस्तेमाल श्रमिक एवं कामगार वर्ग के लोगाें तक सहायता पहुंचाने में कर सकती है।
सरकार ई-श्रम कार्ड को लेकर श्रमिकों, कामगारों के door step तक पहुंच रही
यह सरकार का एक अच्छा कदम है। वह ई-श्रम कार्ड के लाभों को घर घर तक पहुंचा रही है। वह इसका प्रचार प्रसार भी बखूबी कर रही है, ताकि पात्रों तक इस योजना के बारे में जानकारी पहुंच सके। अब उत्तराखंड में चुनाव भी आसन्न है। ऐसे में सरकार अधिकांश योजनाओं को अपनी उपलब्धि के तौर पर प्रचारित कर रही है।
इसी में ई-श्रम कार्ड योजना भी शामिल है। यह तो आप जानते ही हैं कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समाज के हाशिए पर रह रहे लोगों तक पहुंचाना भी सरकार का कर्तव्य है।
सरकार इस कर्तव्य को भावी मतदाताओं (future voters) के बीच अपनी उपलब्धियों (achievement) के तौर पर पेश कर रही है। वह इस प्रचार प्रसार के बहाने अपनी चुनावी नैया भी पार लगाने के लिए जोर लगा रही है।
मित्रों, हमने आपको उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। अभी ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का अभियान चल रहा है। यदि आपका कोई परिचित अथवा मित्र ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहता है तो उससे इस पोस्ट को अवश्य साझा कीजिए।
उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए क्या उत्तराखंड का नागरिक होना आवश्यक है?
उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है?
उत्तराखंड श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का क्या एड्रेस है?
क्या उत्तराखंड में आफलाइन भी यह कार्ड बनवाने की सुविधा है?
ई-श्रम कार्ड को लेकर हेल्प डेस्क से कितनी भाषाओं में सहायता मांगी जा सकती है?
यदि ई-श्रम कार्ड को लेकर आपकी कोई शिकायत है तो कहां लिख सकते हैं?
यदि आप उत्तराखंड ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं? ऐसे ही जनहित से जुड़े विषयों पर हमसे पोस्ट चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया हम तक नीचे दिए गए कमेंट बाॅक्स में कमेंट करके पहुंचा सकते हैं। हमें हमेशा की भांति आपकी प्रतिक्रियाओं एवं सुझावों का स्वागत है। ।।धन्यवाद।।
———————————–
Registration shram card post Sahi Bujurg badhara Thana bakhira Tahsil Khalilabad Jila Sant Kabir Nagar UP 27 21 99